LinkWithin

Related Posts with Thumbnails

This is default featured slide 1 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.

This is default featured slide 2 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.

This is default featured slide 3 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.

This is default featured slide 4 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.

This is default featured slide 5 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.

Monday, December 9, 2013

अब किसी भी सोफ्टवेयर को रन करे विंडो 7 में

अक्सर आपने देखा होगा कि जो सोफ्टवेयर विंडो XP पर इंस्टाल हो जाते है वो सोफ्टवेयर विंडो 7 पर इंस्टाल नहीं हो पाते कभी आप कोई नयी डिवाइस नेट चलाने के लिए खरीद कर लाते हो और उसका सोफ्टवेयर विंडो 7 में डालने की कोशिश करते हो तो उसका सोफ्टवेयर विंडो 7 में नहीं डल पाता सोफ्टवेयर डालते टाइम Compatbility का एक मेसेज आता है की ये सोफ्टवेयर विंडो 7 के लिए नहीं है

 ऐसी ही परेशानी मदर बोर्ड के ड्राइवर डालते टाइम भी आती है जिन लोगो के पार ओल्ड सिस्टम है और उनमे विंडो XP डली हुई है तो वो लोग चाह कर भी विंडो 7 नहीं डाल पाते क्युकी उनके मदर बोर्ड के ड्राइवर विंडो 7 को स्पॉट नहीं कर पाते

 जिनके पास 64 बिट वाली विंडो है उनको भी अक्सर ऐसी ही समस्या से सामना करना पड़ता है 32 बिट वाले सोफ्टवेयर 64 बिट वाली विंडो में नहीं डल पाते

आज की पोस्ट में उनकी समस्या का भी हल है आज की पोस्ट के जरिये मैं आप लोगो को एक ऐसा जुगाड़ बता रहा हु जिसे करने के बाद आप किसी भी सोफ्टवेयर को बहुत ही आसानी से विंडो 7 में रन करके इंस्टाल कर सकते हो चाहे वो सोफ्टवेयर विंडो 7 को स्पॉट करता हो या नहीं करता हो आज की ट्रिक के द्वारा आप किसी भी सोफ्टवेयर को विंडो 7 में रन कर सकते हो
अगर आप उस सोफ्टवेयर को अपने सिस्टम में इंस्टाल करना कहते है जो विंडो 7 को स्पॉट नहीं करता तो इसके लिए सबसे पहले उस सोफ्टवेयर की सेटअप फाइल पर राईट क्लीक करके प्रोपर्टी खोले इसके बाद चित्र के अनुसार Compatbility पर क्लीक करे इसके बाद Run this program in compatibility mode वाले ओप्सन्स पर विंडो 7 या सर्विस पेक 3 सलेक्ट करके Apply कर दे अब सेटअप को डबल क्लीक करके रन करे रन करने से आपका वो सोफ्टवेयर आपकी विंडो में डल जाएगा जो कुछ देर पहले इसमें डलने में नखरे कर रहा था अगर यकीन ना हो तो ये ट्रिक अजमा कर देखे

एंडरॉयड ऐप्लिकेशन पीसी पर डाउनलोड करने का बेहतरीन तरीका

आज हर कोई एंडरॉयड मोबाइल फोन का इस्तेमाल करता है क्युकी उसमे लाखो ऐप्लिकेशन और गेम फ्री में डाउनलोड करने को मिल जाते है एंडरॉयड मोबाइल फोन की कोई भी ऐप्लिकेशन या गेम आप मोबाइल फोन में ही डाउनलोड कर सकते हो लेकिन ज्यादा डाउनलोड कि वजह से मोबाइल फोन कि इंटरनल मेमोरी कम होने लगती है जिसकी वजह से मोबाइल फोन स्लो और हेंग होने लगता है अगर आप एंडरॉयड मोबाइल फोन की ऐप्लिकेशन अपने पीसी पर ही डाउनलोड करके अपने फोन में इस्टाल करोगे तो आप अपने मोबाइल फोन को स्लो और हेंग होने से बचा सकते है

वेसे तो बहुत सी ऐसी साइट है जिनके द्वारा आप एंडरॉयड मोबाइल के लिए ऐप्लिकेशन और गैम डाउनलोड कर सकते हो लेकिन जो मैं आपको आज एंडरॉयड मोबाइल फोन कि ऐप्लिकेशन डाउनलोड करने का तरीका बताने वाला हु वो एक बेहतरीन तरीका है किसी भी एंडरॉयड ऐप्लिकेशन को अपने पीसी में डाउनलोड करने का

आज मैं आपको एक ऐसे सॉफ्टवेयर के बारे में बताने वाला ही जिसके द्वारा आप एंडरॉयड मार्किट से कोई भी ऐप्लिकेशन, गैम, रिंगटोन, लाइव वॉलपेपर के साथ साथ यूट्यूब से भी कोई भी विडियो बहुत ही आसानी से अपने पीसी पर डाउनलोड कर सकते हो और उसे एंडरॉयड मोबाइल में भी इस्टाल कर सकते हो

अगर आप अपने एंडरॉयड मोबाइल के लिए ऐप्लिकेशन और गैम अपने सिस्टम में डाउनलोड करके रखना चाहते हो तो ये सॉफ्टवेयर आप लोगो के लिए ही है मैं इसका बहुत इस्तेमाल करता हु अब आप भी इसका इस्तेमाल करे और एंडरॉयड ऐप्लिकेशन और गैम कि दुनिया में खो जाए

इस सॉफ्टवेयर में आपको और भी बहुत कुछ मिलेगा इसका इस्तेमाल करके जरुर देखे इस बेहतरीन सॉफ्टवेयर को डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लीक करे डाउनलोड होने के बाद इसे अपने सिस्टम में इस्ताल करे और इसे ओपन करके कुछ भी डाउनलोड करे

बूटेबल पेन ड्राइव बनाने के बेहतरीन तरीका

आजकल हर किसी को कंप्यूटर मे विंडो डालना आता है बस बूटेबल सीडी लगाओ ओर विंडो डाल लो लेकिन जब बात किसी ऐसे सिस्टम मे विंडो डालने की आती है जिसमे डीवीडी रोम खराब होता है या उनमे डीवीडी ड्राइव होती ही नही तो ऐसी हालत मे हर कोई विंडो नही डाल पाएगा क्योकि ऐसे सिस्टम मे विंडो पैन ड्राइव से डाली जाती है ओर जहां तक मेरा खयाल है काफी लोगो को पैन ड्राइव से विंडो डालने की जानकारी नही होगी

आज मै आपके सामने पेन ड्राइव से विंडो डालने की ही जानकारी लेकर आया हु क्योकि आजकल बाजार मे बहुत से ऐसे नेटटॉप आ रहे है जिसमे डीवीडी ड्राइव नही होती उसमे बस आप पैन ड्राइव की साहयता से ही उसमे विंडो डाल सकते है।
इसी से जुडी एक पोस्टमैन पहले भी लिख चूका हु लेकिन बहुत से लोगो को उस टूल को इस्तेमाल करने में परेशानी आयी है आज की पोस्ट के जरिये आप बहुत ही आराम से किसी भी विंडो की बूटेबल पेन ड्राइव बना सकते हो और उसके द्वारा पीसी में विंडो डाल सकते हो

अब मै आपको बताता हु कि कैसे आप पैन ड्राइव की साहयता से विंडो डाल सकते है। पैन ड्राइव से विंडो डालने के लिए सबसे पहले आपको अपनी पैन डाइव को बूटेबल बनना होगा। पैन ड्राइव को बूटेबल बनाने के लिए सबसे पहले आप अपनी पेन ड्राइव को सीपीयू में लगा दे और उसके बाद विंडो XP की या किसी भी विंडो कि बूटेबल सीडी डीवीडी ड्राइव में डाल दे अब आपको इस बूटेबल विंडो की इमेज फ़ाइल बना कर अपने सिस्टम में सेव करनी है

 विंडो कि इमेज फ़ाइल बनाने के बाद आपको यहां क्लिक करके एक सॉफ्टवेयर डाउनलोड करना होंगा ये सॉफ्टवेयर आप किसी भी ऑपरेटिंग सिस्टम के लिए डाउनलोड कर सकते हो अगर आपने Linux डाला हुवा है या आप Apple Mac Pro पर काम करते हो उसके लिए भी ये सॉफ्टवेयर आपको इसी साइट पर मिल जाएगा सॉफ्टवेयर डाउनलोड करने के बाद इसे अपने सिस्टम में इंस्टाल करे
इस सॉफ्टवेयर को ओपन करे इसके बाद चित्र के अनुसार Tools पर क्लीक करने के बाद Create Bootable USB Drive पर क्लीक करे
Create Bootable USB Drive पर क्लीक करने के बाद आपके सामने एक विंडो खुल जायेगी जैसे आप ऊपर चित्र में देख रहे है ये विंडो खुलने के बाद आपको Source image file वाले बॉक्स में विंडो कि इमेज फ़ाइल सलेक्ट करनी है और Destination Usb Drive पर आपको अपनी वो पेन ड्राइव सलेक्ट करनी है जो आपने अपने पीसी के USB सॉकेट में लगा रखी है सलेक्ट करने के बाद चित्र के अनुसार स्टार्ट बटन पर क्लीक कर दे
क्लीक करने के बाद आपकी पेन ड्राइव में विंडो कि फ़ाइल कॉपी होना सुरु हो जायेगी

सारा काम फिनिस होने के बाद आपकी पेन ड्राइव विंडो डालने के लिए बिलकुल तेयार है आप पेन ड्राइव से किसी भी सिस्टम में विंडो डाल सकते है लेकिन ध्यान रहे जिस सिस्टम में आप पेन ड्राइव से विंडो डालने जा रहे है उसमे बूटेबल वाले ओपशंस में पेन ड्राइव का ओपशंस होना चाहिए वेसे आजकल हर सिस्टम में ऐसा ओपशंस होता है जो मैंने आपको ऊपर सॉफ्टवेयर दिया है उसकी सहयता से आप किसी भी विंडो की बूटेबल पेन ड्राइव आराम से बना सकते हो

Friday, May 24, 2013

इस सोफ्टवेयर के द्वारा अपने पीसी के ड्राइवर सेव करे

मेरी पिछली पोस्ट मैं आपने विंडो 7 में ड्राइवर डाउनलोड करने के बारे में पढ़ा था। आज की पोस्ट भी मदर बोर्ड के ड्राइवर से जुडी है। पिछली पोस्ट में मैंने आपको जो तरीका बताया था उसमे इंटरनेट का होना जरुरी है। लेकिन आज की पोस्ट में जो आपको ड्राइवर डाउनलोड करने का तरीका बता रहा हु उसमे इंटरनेट का होना जरुरी नहीं है।

अगर आपके पास अपने लैपटॉप या पीसी के ड्राइवर नहीं है, तो आपको या तो मेरी पिछली पोस्ट वाली ट्रिक अजमानी होगी या फिर यहाँ क्लीक करके इस बेहतरीन टूल को डाउनलोड करना होगा। जो आपके ड्राइवर का बैकअप आपके सिस्टम में सेव रखेगा। लेकिन इस टूल का इस्तेमाल आपको सिस्टम फोर्मेट करने से पहले करना होगा ताकि जब भी कभी आप न्यू विंडो अपने सिस्टम में लोड करे तब आपको ड्राइवर डालने में कोई परेशानी ना आये।
ये एक प्रोटेबल वर्जन है इसे डाउनलोड करने के बाद इसे ओपन करे और चित्र के अनुसार Backup पर क्लीक करे।
अब चित्र के अनुसार Scan Current System पर क्लीक करे। क्लीक करते ही आपके सिस्टम के सारे ड्राइवर स्केन हो जायेंगे। इसमें से जो भी आपको ड्राइवर चाहिए उस पर आप क्लीक कर दे, वरना इसमें उन ड्राइवर पर पहले से ही क्लीक रहता है जो आपके काम के होते है।

अब चित्र के अनुसार Backup Now पर क्लीक करे।

क्लीक करने के बाद आपके सामने एक और विंडो खुलेगी, जिसमे आपके सामने ड्राइवर को सेव करने के ओप्शन्स होंगे। जिसे आप अपनी पसंद की फाइल के हिसाब से सेव कर सकते हो और उस बैकअप फाइल को किसी सीडी या पेन ड्राइव में कॉपी करके रख सकते हो ताकि जरूरत पड़ने आपके काम आ सके।

जब भी आपको अपने सिस्टम में विंडो इंस्टाल करने के बाद ड्राइवर डालना पड़े तो इस प्रोटेबल सोफ्टवेयर को ओपन करे और चित्र के अनुसार Restore पर क्लीक करे।
इसके बाद निचे Locate Backup पर क्लीक करे। क्लीक करते ही आपके सामने एक विंडो खुलेगी जिसमे आपको उस फाइल या फोल्डर की लोकेशन सलेक्ट करनी है, जिस फाइल में आपने इस सोफ्टवेयर के द्वारा ड्राइवर का बैकअप लिया था। लोकेशन सलेक्ट करने के बाद ओके कर दे ओके करते ही आपके सिस्टम में बिना ड्राइवर सीडी के और बिना इंटरनेट की साहयता के ड्राइवर इंस्टाल हो जायेंगे।
इस तरह आप बिना इन्टरनेट और बिना ड्राइवर की सीडी के द्वारा अपने सिस्टम में ड्राइवर इंस्टाल कर सकते है।

Friday, May 17, 2013

इस छोटी सी ट्रिक से अपनी आईडी का गलत इस्तेमाल होने से बचाए

इंटरनेट का इस्तेमाल आजकल हर कोई करता है। कोई एक ही जगह से इंटरनेट का इस्तेमाल करता है और कोई अलग अलग जगह से नेट का इस्तेमाल करता है। अलग अलग जगह से इंटरनेट का इस्तेमाल करने पर अक्सर कई लोगो के साथ ये परेशानी आती है कि वो जल्दी जल्दी में अपनी आईडी Sign Out करना भूल जाते है। Sign Out ना करने के कारण कोई भी उस आई डी का गलत इस्तेमाल कर सकता है।

आज की पोस्ट में आप लोगो को एक ऐसा तरीका बताता हु जिसके द्वारा आप किसी भी सिस्टम से अपनी भूल से खुली आईडी को Sign Out कर सकते हो यहाँ मैं आपको उन दो आईडी को Sign Out करने का तरीका बता रहा हु जिसका इस्तेमाल सबसे ज्यादा होता है। पहली है जीमेल की आईडी और दूसरी है फेसबुक की आईडी तो सबसे पहले बात करते है जीमेल की आईडी की
अगर आप किसी सिस्टम पर अपनी जीमेल की आईडी को Sign Out करना भूल गये है, तो आप किसी और सिस्टम से अपनी आईडी को लॉग इन करने के बाद किसी दुसरे सिस्टम पर खुली हुई आईडी को बंद कर सकते है।
किसी दुसरे सिस्टम पर खुली हुई अपनी आईडी को बंद करने के लिए आईडी को लॉग इन करे। लॉग इन करने के बाद जीमेल की आईडी में राईट साईट सबसे निचे आपको  Details लिखा दिखाई देगा। आपको इस पर क्लीक करना है।
क्लीक करते ही एक और विंडो खुलेगी जेसा आप चित्र में देख रहे है विंडो खुलने के बाद आपको Sign out all other sessions पर क्लीक करना है। क्लीक करते ही आपकी वो आईडी बंद हो जायेगी जो आप किसी और कंप्यूटर पर खुली हुई भूल गये थे।
अब बात करते है फेसबुक की। फेसबुक की आईडी को Sign out करने का तरीका भी बहुत आसान है अपनी फेसबुक आईडी को लॉग इन करे।
इसके बाद ऊपर राईट साईट सेटिंग पर क्लीक करके Account Settings पर क्लीक करे।

इसके बाद Security पर क्लीक करे। क्लीक करने के बाद आपको सामने बॉक्स में Active Sessions लिखा दिखाई देगा। इसमें Edit पर क्लीक करने के बाद Close पर क्लीक कर दे। जेसा ऊपर चित्र में दिखाया गया है ऐसा करते ही आपकी वो आईडी बंद हो जायेगी जो किसी और कंप्यूटर पर या मोबाइल पर आप खुली हुई छोड़ आये थे। इस तरह आप कही से भी कभी भी आपनी आईडी को बंद कर सकते हो।

अब विंडो 7 में भी मदर बोर्ड के ड्राइवर डाउनलोड करे फ्री में

मेरी पिछली पोस्ट में आपने मदर बोर्ड के ड्राइवर डाउनलोड करने के बारे में पढ़ा था जिसे आप यहाँ क्लीक करके देख सकते है। मेरी ये ड्राइवर डाउनलोड करने की ट्रिक विंडो XP के लिए थी आज की पोस्ट में मैं आपको विंडो 7 की ट्रिक बताऊंगा जिसके द्वारा आप विंडो 7 में भी बहुत ही आराम से ड्राइवर डाउनलोड कर सकते हो

कभी कभी कंप्यूटर में खराबी आने के कारण हमे विंडोज को फॉर्मेट करना होता है फॉर्मेट करने के बाद विंडोज में सब सोफ्टवेयर दुबारा से डालने होते है। लेकिन जो सबसे मेन सोफ्टवेयर होता है वो है, आपके कंप्यूटर के ड्राइवर यानि साउंड ड्राइवर, विडियो ड्राइवर आदि वेसे तो अधिकतर सबके पास ही मदरबोर्ड के ड्राइवर की सीडी होती है। लेकिन अगर आपके पास ड्राइवर की सीडी नहीं है, तो निचे दिए गये तरीके को अपनाए और चुटकियो में अपने मदर बोर्ड के ड्राइवर डाउनलोड करे वो भी फ्री में।
जब आपके सिस्टम में ड्राइवर नहीं होता तो अधिकतर सिस्टम में उस ड्राइवर पर पीले रंग का आईकन बना होता है। अगर आप अपने मदर बोर्ड के ड्राइवर डाउनलोड करना चाहते हो तो सबसे पहले आप माई कंप्यूटर पर राईट क्लीक करके प्रोपर्टी पर जाए फिर Device Manager पर क्लीक करे।
अब आपको कोई सा भी ड्राइवर चाहिए उस पर राईट क्लीक करके प्रोपर्टी पर क्लीक करे। इसके बाद जो विंडो खुलेगी उसमे ऊपर की साईट आपको चार ओपशंस दिखाई देंगे। वह आपको Details पर क्लीक करके Device Instance Path पर क्लीक करना है Device Instance Path पर क्लीक करने के बाद आपको निचे बॉक्स में एक आईडी दिखाई देगी जेसा आप चित्र में देख रहे हो। अब माउस से उस आई डी पर क्लीक करे और किबोर्ड से कंट्रोल C दबा कर उस आई डी को कॉपी करे। फिर इस साईट पर आकर उस आई डी को सर्च बॉक्स में पेस्ट कर दे

आई डी सर्च करते ही आपके सामने डाउनलोड का लिंक आ जायेगा। जिसे आप क्लीक करके फ्री में डाउनलोड कर सकते हो और उसे अपनी हार्ड डिस्क या सीडी में भी सेव रख सकते है ताकि आगे जरुरत पड़ने पर वो आपके काम आ सके। इस तरह आप विंडो 7 में भी ड्राइवर आसानी से सर्च करके फ्री में डाउनलोड कर सकते है

मदर बोर्ड के ड्राइवर फ्री में डाउनलोड करने का सबसे आसान तरीका

मेने अपनी पिछली पोस्ट में मदर बोर्ड के ड्राइवर डाउनलोड करने वाले सोफ्टवेयर के बारे में बताया था जिसे आप यहाँ क्लीक करके देख सकते है। लेकिन बहुत से लोगो को ये सोफ्टवेयर समझ में नहीं आया तो सोचा इस बार आप लोगो को ऐसी जानकारी दू की आप बिना सोफ्टवेयर की साहयता के मदर बोर्ड के ड्राइवर डाउनलोड कर पाओ।

कभी कभी कंप्यूटर में खराबी आने के कारण हमे विंडोज को फॉर्मेट करना होता है फॉर्मेट करने के बाद विंडोज में सब सोफ्टवेयर दुबारा से डालने होते है। लेकिन जो सबसे मेन सोफ्टवेयर होता है वो है, आपके कंप्यूटर के ड्राइवर यानि साउंड ड्राइवर, विडियो ड्राइवर आदि वेसे तो अधिकतर सबके पास ही मदरबोर्ड के ड्राइवर की सीडी होती है। लेकिन अगर आपके पास ड्राइवर की सीडी नहीं है, तो निचे दिए गये तरीके को अपनाए और चुटकियो में अपने मदर बोर्ड के ड्राइवर डाउनलोड करे वो भी फ्री में।

जब आपके सिस्टम में ड्राइवर नहीं होता तो अधिकतर सिस्टम में उस ड्राइवर पर पीले रंग का आईकन बना होता है। अगर आप अपने मदर बोर्ड के ड्राइवर डाउनलोड करना चाहते हो तो सबसे पहले आप माई कंप्यूटर पर राईट क्लीक करके प्रोपर्टी पर जाए फिर Hardware+Device Manager पर क्लीक करे। अब आपको कोई सा भी ड्राइवर चाहिए उस पर राईट क्लीक करके प्रोपर्टी पर क्लीक करे।

इसके बाद जो विंडो खुलेगी उसमे ऊपर की साईट आपको चार ओपशंस दिखाई देंगे। वह आपको Details पर क्लीक करके Device instance id पर क्लीक करना है Device instance id पर क्लीक करने के बाद आपको निचे बॉक्स में एक आईडी दिखाई देगी जेसा आप निचे चित्र में देख रहे हो।
अब माउस से उस आई डी पर क्लीक करे और किबोर्ड से कंट्रोल C दबा कर उस आई डी को कॉपी करे फिर इस साईट पर आकर उस आई डी को सर्च बॉक्स में पेस्ट कर दे

आई डी सर्च करते ही आपके सामने डाउनलोड का लिंक आ जायेगा जिसे आप क्लीक करके फ्री में डाउनलोड कर सकते हो और उसे अपनी हार्ड डिस्क या सीडी में भी सेव रख सकते है ताकि आगे जरुरत पड़ने पर वो आपके काम आ सके

Friday, September 28, 2012

विंडोज 7 या 8 के साथ विंडोज एक्सपी कैसे चलायें

अगर आपके  कंप्यूटर पर विंडोज सेवन या विंडोज 8 इंस्टाल है और आप सीके साथ ही विंडोज 7 या  विंडोज एक्सपी भी चलाना चाहते हैं तो ये संभव  है और आसान भी, अगर आपके कंप्यूटर पर विंडोज एक्सपी इंस्टाल है तो आप अन्य ड्राइव (जैसे D) में विंडोज सेवन इंस्टाल कर सकते है जिससे कंप्यूटर शुरू होते हुए आपको "Earlier Version Of Windows" यानि विंडोज एक्सपी का उपयोग करने की भी सुविधा देता है ।
पर अगर आपके कंप्यूटर में पहले से विंडोज सेवन या विंडोज 8 इंस्टाल हो और आप उसको हटाये बिना विंडोज एक्सपी इंस्टाल करना चाहें तो?

वैसे तो इस काम को करने के कई तरीके उपलब्ध हैं पर यहाँ एक आसान तरीका बताया जा रहा है ।
सबसे पहले तो आप जान लें की इसके लिए आपको किन किन चीजों की जरुरत होगी
सबसे पहले तो आपको Windows Xp Installation सीडी की जरुरत होगी जिससे आप एक्सपी इंस्टाल करेंगे ।
फिर आपको एक छोटे 1.3 एमबी आकार का सॉफ्टवेयर EasyBCD डाउनलोड करना होगा ।
इसे आप यहाँ क्लिक कर डाउनलोड कर सकते हैं ।
दूसरी अतिरिक्त  डाउनलोड लिंक यहाँ है .
साथ ही आपको EasyBCD प्रोग्राम को चलाने के लिए .Net Framework 2.0 की जरुरत होगी ।
इसे आप यहाँ क्लिक कर डाउनलोड कर सकते हैं ।
ध्यान दे की .Net Framework 2.0 के बिना आप EasyBCD का प्रयोग नहीं कर पायेंगे ।
(आप .Net Framework 2.0 से नए संस्करण का भी उपयोग कर सकते हैं । )
अब आपको अपनी एक्सपी सीडी को बूट कराकर एक्सपी को अन्य ड्राइव जैसे D में इन्स्टाल कर लेना है ।
इसके पहले अगर आप D ड्राइव का डाटा किसी अन्य ड्राइव में सुरक्षित कर D ड्राइव को खाली करलें ।
जब आप विंडोज एक्सपी इंस्टाल करेंगे तो आपके स्टार्ट अप् मेनू में विंडोज 7 या विंडोज 8 का विकल्प नहीं आएगा हमें वही करना है ।
विंडोज एक्सपी इंस्टाल होने के बाद ऊपर बताएं दोनों सॉफ्टवेयर इन्स्टाल करें

अब EasyBCD को शुरू करें और ऊपर दिए चित्र के अनुसार
- Add New Entry बटन पर क्लिक करें ।
- अब दायीं ओर ड्रॉप डाउन मेनू में Windows NT/2k/XP/2k3 का विकल्प चुनें ।
ध्यान रखे की चित्र की तरह Automatically detect correct drive का विकल्प शुरू हो ।
- अब Add Entry बटन पर क्लिक करें ।
प्रोग्राम को बंद न करें
अब दूसरा चरण

ऊपर दिए चित्र की तरह
- Bootloader Setup बटन पर क्लिक करें
- अब दायीं ओर Install the Windows Vista/7/8 bootloader to the MBR  विकल्प का चुनाव करें ।
- फिर Write MBR बटन पर क्लिक करें ।
EasyBCD को बंद कर दें ।
अब आपने कंप्यूटर को रिस्टार्ट करें ।

इस तरह से स्क्रीन पर आपको दो विकल्प उपलब्ध होंगे ।
अब आप विंडोज 7 या विंडोज 8 के साथ विंडोज एक्सपी का भी प्रयोग कर सकते है बिना कोई डाटा या सेटिंग खोये ।

ये प्रक्रिया है तो आसान पर किसी कंप्यूटर के जानकार की निगरानी में करें तो बेहतर ।

Tuesday, August 14, 2012

डाटा कार्ड की सेटिंग करे और किसी भी कम्पनी के सिम से नेट चलाए



आजकल हर कोई इंटरनेट का इस्तेमाल करता है कोई अपने मोबाइल से नेट चलता है तो कोई 3G डोंगल से तो कोई ब्रॉडबेन्‍ड से इन्टरनेट चलाता है किसी भी डिवाइस से इंटरनेट का इस्तेमाल करने के लिए उसकी सेटिंग करनी पढ़ती है जैसे यूजर नेम पासवर्ड APN name इत्यादि मोबाइल से नेट चलाने के लिए तो सेटिंग ओटोमेटिग पीसी में डालने वाले सोफ्टवेयर में ही हो जाती है और ब्रॉडबेन्‍ड की सेटिंग भी नोर्मल ही होती है जो की कम्पनी द्वारा कनेक्सन लेने पर दे दी जाती है

लेकिन आप अगर किसी डाटा कार्ड या 3G डोंगल से इंटरनेट का इस्तेमाल करना चाहते तो इसमें आपको सेटिंग को लेकर परेशानी आ सकती है Micromax जेसी कम्पनी अपनी इंटरनेट डिवाईस के साथ ऑटो सेटिंग देती है जिसमे आपको किसी भी कम्पनी का सिम लगाने के बाद मेनुवल सेटिंग करने की जरूरत नहीं पड़ती लेकिन जो दूसरी कम्पनी के डोंगल होते है या फिर अनलोक करे हुवे डोंगल होते है उनमे मेनुवल सेटिंग करने के बाद इन्टरनेट का इस्तेमाल किया जाता है हर कम्पनी के सिम की सेटिंग अलग अलग होती है बहुत से लोग तो इन सेटिंग के बारे में पता कर लेते है लेकिन बहुत से लोगो को कस्टमर केयर से बात करने के बाद भी इन सेटिंग की जानकारी नहीं मिल पाती आज मैं उन्ही लोगो के लिए वो सेटिंग लाया हु जिसे करने के बाद वो आराम से अपने इंटरनेट डाटा कार्ड से सेटिंग कर के इंटरनेट चला सकते है

डाटा कार्ड में मेनुवल सेटिंग करने के लिए आपको Go to Tools >> Option >>Profile Management में जाना होगा और आप जिस भी कम्पनी का सिम इस्तेमाल कर रहे है उसकी मेनुवल सेटिंग निचे दी गयी लिस्ट के अनुसार कर ले और बिना किसी की मदद के इंटरनेट का इस्तेमाल करे
ऊपर दिए गये चित्र को आप क्लीक करके बड़ा कर के सेटिंग देख सकते है ये सेटिंग मेने उस 4G डोंगल की साहयता से दी है जिस डोंगल का मैं भी इस्तेमाल करता हु मेरे द्वारा इस्तेमाल होने वाले 4G डोंगल को आप यहाँ क्लीक करके देख सकते है
ऊपर दी गयी सेटिंग तो उन लोगो के लिए है जो भारत में रहते है अब मैं उन लोगो के लिए ऐसा लिंक दे रहा हु जो भारत के होते हुवे भी देश से बाहर रहकर मेरी पोस्ट को रोज पढ़ते है मैं आपको जो लिंक देने वाला हु उसमे आपको वर्ड के सारी मोबाइल कम्पनियों की वो सब सेटिंग मिलेगी जिसे करने के बाद आप आराम से किसी भी कम्पनी का सिम लगा कर किसी भी टाइम इंटरनेट का इस्तेमाल कर सकते हो चाहे आप दुनिया के किसी भी कोने में हो आप यहाँ क्लीक करके उस साईट पर जा सकते है जहा आपको पुरे वर्ड के मोबाइल कम्पनियों के इन्टरनेट की सेटिंग मिलेगी और भी बहुत कुछ है इस साईट पर

उम्मीद करता हु आज की पोस्ट उन लोगो के जरुर काम आएगी जिन्हें डाटा कार्ड की सेटिंग पता करने के लिए बार बार कस्टमर केयर को फोन मिलाने के बाद भी पता न चली हो

Monday, June 25, 2012

सेमसंग एंड्रोएड सीक्रेट कोड


आपके सेमसंग एंड्रोएड मोबाइल फोन के लिए कुछ सीक्रेट कोड


Code:
*#*#4636#*#* - Phone Information
[/URL]*2767*3855# - Hard Reset
*#*#7780#*#* - Factory Reset
*#*#7594#*#* - Change End Call/Power Option
*#*#197328640#*#* - Service Mode
*#*#273283*255*663282*#*#* - File Copy Screen (Backup Media Files)
*#*#526#*#* - WLAN Test
*#*#232338#*#* - Shows WiFi MAC address
*#*#1472365#*#* - GPS Test
*#*#1575#*#* - Another GPS test
*#*#232331#*#* - Bluetooth test
*#*#232337#*# - Shows Bluetooth device address
*#*#8255#*#* - GTalk Service Monitor

Codes to launch various Factory Tests:

*#*#0283#*#* - Packet Loopback
*#*#0*#*#* - LCD test
*#*#0673#*#* - Melody test
*#*#0842#*#* - Device test (Vibration test and BackLight test)
*#*#2663#*#* - Touch screen version
*#*#2664#*#* - Touch screen test
*#*#0588#*#* - Proximity sensor test
*#*#3264#*#* - RAM version

Codes to get Firmware version information:

*#*#4986*2650468#*#* - PDA, Phone, H/W, RFCallDate
*#*#1234#*#* - PDA and Phone
*#*#1111#*#* - FTA SW Version
*#*#2222#*#* - FTA HW Version
*#*#44336#*#* - PDA, Phone, CSC, Build Time, Changelist number

Wednesday, May 23, 2012

अब इंटरनेट से विज्ञापनों को कहें अलविदा


सर्फिंग करते हुए वेबसाइट्स पर लगे विज्ञापन आपका ध्यान भटकाते तो हैं ही आपके इंटरनेट की बैंडविथ भी बर्बाद करते हैं । अब अलग अलग ब्राउजर पे एड ब्लोकर लगाने की बजाये एक ही टूल से आप सभी ब्राउजर पर विज्ञापन से मुक्ति पा सकते हैं ।

इस टूल का नाम है AdFender और ये आपके नाम की ही तरह आपकी विज्ञापनों से सुरक्षा करता है ।

इस टूल को इंस्टाल करने के बाद ये आपके कंप्यूटर के साथ ही शुरू हो जाया करेगा और जिस तरह अपने डेटाबेस के आधार पर एंटी वायरस काम करके वायरस को रोकता है लगभग उसी तरह से आपके ब्राउजर पर विज्ञापनों को रोकता है ।

एंटी वायरस की ही तरह ये अपने डेटाबेस को अपडेट करता रहता है ताकि ये हमेशा बेहतर काम करता रहे ।

ये लगभग सभी प्रमुख इंटरनेट ब्राउजर जैसे Internet Explorer, Firefox, Chrome, Safari, Opera, Avant, K-Meleon, Maxthon, Lunascape, Epic आदि पर उपयोगी है ।


एक बार ये टूल इंस्टाल करने के बाद वेबपेज और इंटरनेट की स्पीड में फर्क आप जरुर महसूस करेंगे ।

सिर्फ 1.6 एमबी आकार का मुफ्त उपयोगी औजार ।


इसे डाउनलोड करने यहाँ क्लिक करें


दूसरी अतिरिक्त सीधी लिंक यहाँ है । 

Monday, May 21, 2012

विंडोज 7 के साथ विंडोज एक्सपी कैसे इंस्टाल करें



अगर आप एक ही कंप्यूटर पर विंडोज सेवन और विंडोज एक्सपी चलाना चाहते हैं तो ये संभव भी है और आसान भी अगर आपके कंप्यूटर पर विंडोज एक्सपी इंस्टाल है तो आप अन्य ड्राइव (जैसे D) में विंडोज सेवन इंस्टाल कर सकते है जिससे कंप्यूटर शुरू होते हुए आपको "Earlier Version Of Windows" यानि विंडोज एक्सपी का उपयोग करने की भी सुविधा देता है ।
पर अगर आपके कंप्यूटर में पहले से विंडोज सेवन इंस्टाल हो और आप उसको हटाये बिना विंडोज एक्सपी इंस्टालकरना चाहें तो?

वैसे तो इस काम को करने के कई तरीके उपलब्ध हैं पर यहाँ एक आसान तरीका बताया जा रहा है ।

सबसे पहले तो आप जान लें की इसके लिए आपको किन किन चीजों की जरुरत होगी
सबसे पहले तो आपको Windows Xp Installation सीडी की जरुरत होगी जिससे आप एक्सपी इंस्टाल करेंगे ।

फिर आपको एक छोटे 1.3 एमबी आकार का सॉफ्टवेयर EasyBCD डाउनलोड करना होगा ।
इसे आप यहाँ क्लिक कर डाउनलोड कर सकते हैं । 

साथ ही आपको EasyBCD प्रोग्राम को चलाने के लिए .Net Framework 2.0 की जरुरत होगी ।
इसे आप यहाँ क्लिक कर डाउनलोड कर सकते हैं । 
ध्यान दे की .Net Framework 2.0 के बिना आप EasyBCD का प्रयोग नहीं कर पायेंगे ।
(आप .Net Framework 2.0 से नए संस्करण का भी उपयोग कर सकते हैं । )
अब आपको अपनी एक्सपी सीडी को बूट कराकर एक्सपी को अन्य ड्राइव जैसे D में इन्स्टाल कर लेना है ।
इसके पहले अगर आप D ड्राइव का डाटा किसी अन्य ड्राइव में सुरक्षित कर D ड्राइव को खाली करलें ।

जब आप विंडोज एक्सपी इंस्टाल करेंगे तो आपके स्टार्ट अप् मेनू में विंडोज 7 का विकल्प नहीं आएगा हमें वही करना है ।
विंडोज एक्सपी इंस्टाल होने के बाद ऊपर बताएं दोनों सॉफ्टवेयर इन्स्टाल करें



अब EasyBCD को शुरू करें और ऊपर दिए चित्र के अनुसार
Add New Entry बटन पर क्लिक करें ।
- अब दायीं ओर ड्रॉप डाउन मेनू में Windows NT/2k/XP/2k3 का विकल्प चुनें ।
ध्यान रखे की चित्र की तरह Automatically detect correct drive का विकल्प शुरू हो ।
- अब Add Entry बटन पर क्लिक करें ।

प्रोग्राम को बंद न करें

अब दूसरा चरण

ऊपर दिए चित्र की तरह
Bootloader Setup बटन पर क्लिक करें
- अब दायीं ओर Install the Windows Vista/7 bootloader to the MBR विकल्प का चुनाव करें ।
- फिर Write MBR बटन पर क्लिक करें ।


EasyBCD को बंद कर दें ।

अब आपने कंप्यूटर को रिस्टार्ट करें ।



इस तरह से स्क्रीन पर आपको दो विकल्प उपलब्ध होंगे ।
अब आप विंडोज 7 के साथ विंडोज एक्सपी का भी प्रयोग कर सकते है बिना कोई डाटा या सेटिंग खोये । 


ये प्रक्रिया है तो आसान पर किसी कंप्यूटर के जानकर की निगरानी में करें तो बेहतर ।

Friday, May 11, 2012

एक से बढकर एक SMS साईट


क्या आपको भी SMS का शोक है मुझे तो बहुत शोक है SMS का रोज मेरे मोबाइल पर कम से कम 60, 70 SMS आ जाते होंगे अगर आपको भी SMS का शोक है तो ये पोस्ट आप ही के लिए है आज की पोस्ट में आपके लिए की एक से बढकर एक SMS साईट है जिन पर जा कर आप SMS भेज भी सकते हो और फ्री में रोज अपने मोबाइल पर SMS पा भी सकते हो तो देर किस बात की निचे आपके लिए एक से बढकर एक लिंक है बस क्लीक करे और जाये उन साईट पर और किसी को भी SMS भेजे

(http://smsindia.in) [Multisending, Hindi Language support, Scheduled SMS]

(http://smsti.in) [Without Ads 160 characters]

(http://Spicesms.com) (sms upto 130 character with ads)

(http://for-ever.us) Worldwide

(http://seasms.com) Worldwide [With Ad 130 characters]

(http://foosms.com) [With Ad 120 characters]

ये वो ३ ऍसी SMS साईट है जिन पर आप अपना नंबर रजिस्टर करने के बाद रोज फ्री में एक से बढकर एक SMS पा सकते हो और दोस्तों के मोबाइल पर भेज भी सकते हो तो अभी रजिस्टर करे अपने नंबर को

(http://www.smsgupshup.com) [140 characters]

(http://smslabs.in) (upto 146 characters)

(http://www.tagg.in) (upto 140 characters)


कुछ और SMS की साईट आपके लिए बस क्लीक करते जाये और खो जाये SMS की दुनिया में

(http://reachfree.in) [unlimited with ads, Upto 160 character support, Login required]

(http://www.paisafreesms.com) [unlimited with ads, Upto 120 character support, Login required]

(http://300sms.com) [unlimited with ads, Upto 300 character support, Login required]

(http://smsze.com) [unlimited with ads, Upto 148 character support, Login required]

(http://eezysms.com) [unlimited without ads, Upto 145 character support, Login required]

(http://freesmsmasti.com) [unlimited including ads, Upto 140 character, Login required]

(http://smsfame.com) (unlimited, No ads, upto 160 character, , Login required)

(http://mysmsindia.com) [unlimited including ads, Upto 124 character support, Login required]

(http://isms.ibibo.com) [unlimited including ads, Upto 125 character support, Login required]

(http://mycantos.com) [unlimited including ads, Upto 300 character support, Login required]

(http://smsloop.com) [unlimited including ads, Upto 100 character support, Login required]

(http://way2sms.com) [unlimited including ads, Upto 140 character support, Login required]

(http://Indyarocks.com) [unlimited including ads, Upto 140 character support, Login required]

(http://Smsseva.com) [unlimited, including ads, Upto 110 character support, Login required]

(http://freesms8.com) [unlimited, No ads, upto 160 character, Group sms included, Login required]

(http://oojji.com)
[unlimited, No ads, Upto 150 character support, Login required]

(http://sms7.in)
[50 sms per Day, with Ads, upto 440 character, Login required]

(http://fullonsms.com)(unlimited, No ads, upto 160 character, group sms included, Login required)

(http://160by2.com)
Worldwide (500sms per day, 100sms per number, with ads, upto 140 character, Login required)

(http://yo2sms.com) (100sms per day, without ads, upto 110 character, login required)

Search This Blog

Feedjit

JAI MATA DI JAI HANUMAN JI

LinkWithin

Related Posts with Thumbnails

Followers