LinkWithin

Related Posts with Thumbnails

This is default featured slide 1 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.

This is default featured slide 2 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.

This is default featured slide 3 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.

This is default featured slide 4 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.

This is default featured slide 5 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.

Monday, September 20, 2010

युएसबी पोर्ट को लगाइए ताला

अब आप अपने यूएसबी पोर्ट को भी सुरक्षित कर सकते हैं ताकि कोई अन्य व्यक्ति आपके कंप्यूटर से पेन ड्राइव आदि से आपका डाटा न चुरा सके ।

अपने यूएसबी पर ताला लगाना या हटाना इस औजार के प्रयोग से बेहद आसान है बस एक क्लिक करें और आपके यूएसबी पोर्ट सुरक्षित हो जायेंगे ।

एक छोटा पोर्टेबल औजार इन्स्टाल करने कि भी जरुरत नहीं ।

सिर्फ 291 केबी आकार का औजार ।

इसे डाउनलोड करने यहाँ क्लिक करें ।

दूसरी डाउनलोड लिंक यहाँ है ।

Sunday, September 19, 2010

PC की speed बढ़ाने के सरल नुस्खे

क्या आपका कंप्यूटर कछुए की चाल चलता है? यूएई से अल्पना जी ने कंप्यूटर की रफ्तार बढ़ाने की जानकारी चाही है। वैसे तो इसके काफी तरीके हैं, लेकिन मैं यहां बात उन साधारण तरीकों की ही कर रहा हूं, जिन्हें अपनाने में न तो ज्यादा तकनीकी कुशलता चाहिए और न ही इन्हें अपनाने से कंप्यूटर पर किसी तरह का साइड इफेक्ट होने का खतरा है। ज्यादातर कंप्यूटर्स में माइक्रोसॉफ्ट का ऑपरेटिंग सिस्टम इस्तेमाल होता है, इसलिए यहां रफ्तार बढ़ाने के उन तरीकों को पेश किया जा रहा है, जो माइक्रोसॉफ्ट द्वारा सुझाए गए हैं-

1. डिस्क स्पेस को फ्री कीजिए

डिस्क क्लीनअप टूल्स का इस्तेमाल कर आप अपने कंप्यूटर के प्रदर्शन को सुधार सकते हैं। इसका तरीका इस तरह है-

- Start पर क्लिक कीजिए। उसके बाद All Programs>> Accessories>> System Tools>> Disk Cleanup में जाइए। इसके बाद उन डायरेक्ट्रीज को चुनिए, जिन्हें आपको क्लीन करना है।



- इसके बाद Disk Cleanup for डायलॉग बॉक्स में Files to delete लिस्ट को देखिए।



- यहां से वे फाइल चुन लीजिए, जिनकी आपको जरूरत नहीं। फाइल्स की समझ नहीं होने पर केवल टेम्परेरी फाइल्स और रिसाइकल बिन को चुन लीजिए। वैसे ज्यादातर यहां वे ही फाइल्स दिखाई देती हैं, जो महत्वपूर्ण नहीं होतीं।

- OK पर क्लिक करते ही डिस्क की सफाई शुरू हो जाएगी और इसके बाद आपके कंप्यूटर का प्रदर्शन थोड़ा सुधर जाएगा।

2. Data access की रफ्तार बढ़ाइए

कई बार डिस्क फ्रेगमेंटेशन आपके कंप्यूटर की रफ्तार को धीमा कर देता है। तो इसे ठीक करने के लिए डिस्क डीफ्रेगमेंटर को रन कीजिए।

- Start पर क्लिक कीजिए। उसके बाद All Programs >> Accessories>> System Tools>> Disk Defragmenter में जाइए।



- डिस्क डीफ्रेगमेंटर को रन करने के लिए Analyze पर क्लिक कीजिए। इसके बाद डिस्क चुन लीजिए जिन्हें आप डीफ्रेगमेंट करना चाहते हैं।

- यहां आपको सूचना मिलेगी कि आपको डिस्क को डीफ्रेगमेंट करने की जरूरत है या नहीं। अगर जरूरत हो तो इसे डीफ्रेगमेंट कर दीजिए। इससे आपके कंप्यूटर की रफ्तार बढ़ जाएगी।

3. Disk errors को ढूंढ़ कर उन्हें दूर कीजिए।

डिस्क की त्रुटियां भी आपके कंप्यूटर की रफ्तार को सुस्त बनाने के लिए जिम्मेदार हो सकती है। जानते हैं इन्हें ढूंढ़कर दूर करने का तरीका-

- खुली हुई सभी फाइल्स बंद कर दीजिए।

- Start पर क्लिक कीजिए और उसके बाद My Computer पर।

- My Computer में आप जिस डिस्क से बैड सेक्टर दूर करना चाहते हैं, उस पर राइट क्लिक कीजिए और Properties में जाइए।

- Properties डायलॉग बॉक्स में Tools टैब पर क्लिक कीजिए।

- Check Now बटन पर क्लिक कीजिए।

- यहां Check disk डायलॉग बॉक्स खुलेगा। इसमें Scan for and attempt recovery of bad sectors सलेक्ट कीजिए और Start पर क्लिक कर दीजिए।




अगर कोई बैड सेक्टर मिलता है तो उसे fix कर दीजिए।

4. कंप्यूटर से Spyware दूर कीजिए।

स्पायवेयर वे खास प्रोग्राम होते हैं जो इंटरनेट के जरिए आपके कंप्यूटर में बिना आपकी जानकारी के घुस सकते हैं और आपकी निजी गोपनीय सूचनाओं को चुराकर दूसरों के पास भेज सकते हैं। साथ ही ये आपके कंप्यूटर और इंटरनेट की रफ्तार को भी कम कर देते हैं। इनसे बचने के लिए आपको माइक्रोसॉफ्ट विंडोज डिफेंडर की मदद लेनी चाहिए। विंडोज विस्टा तो इन्हें शामिल ही किया गया है, और विंडोज एक्सपी के लिए यह मुफ्त में उपलब्ध है।

5 ReadyBoost का इस्तेमाल करें।

यह सुविधा केवल विंडोज विस्टा का इस्तेमाल करने वालों के लिए ही उपलब्ध है। यह बिल्कुल नया कंसेप्ट है। इसमें आपके कंप्यूटर के साथ बिना किसी बाहरी उपकरण के फ्लेश मेमोरी जोड़ दी जाती है और आपके कंप्यूटर की स्पीड बढ़ जाती है। इसकी और जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।

एडवांस वीडियो ट्यूटोरियल

अगर आपने ऊपर दिए गए पांचों तरीके आजमा लिए हैं और फिर भी आपके कंप्यूटर की रफ्तार आपके मनमाफिक नहीं हुई है तो कुछ एडवांस तरीके भी हैं। इन्हें यहां वीडियो ट्यूटोरियल के रूप में पेश किया जा रहा है। यूट्यूब पर मैंने कई वीडियो देखे और उनमें से मुझे यह वीडियो सर्वश्रेष्ठ लगा। इसे देखकर आसानी से इन तरीकों को आजमाया जा सकता है-



और अब एक टोटका

इसे टोटका ही कहेंगे कि भला डेस्कटॉप पर एक साधारण सी नोटपेड फाइल को सेव कर कंप्यूटर की स्पीड कैसे बढ़ सकती है। लेकिन फिर भी इस टोटके को आजमाने में क्या बुराई है। देखिए यह वीडियो और इसमें दिखाए गए तरीके से इसे डेस्कटॉप पर सेव कीजिए।



नोट- वैसे तो सभी तरीके भली-भांति जांच लिए गए है, लेकिन फिर भी अवांछित परिणाम के लिए हिन्दी ब्लॉग टिप्स जिम्मेदार नहीं है।

क्या आपको यह लेख पसंद आया? अगर हां, तो ...इस ब्लॉग के प्रशंसक बनिए ना !!

हिन्दी ब्लॉग टिप्स की हर नई जानकारी अपने मेल-बॉक्स में मुफ्त मंगाइए!!!!!!!!!!

ताला लगे ब्लोगस या साईट का ताला कैसे खोले

आपने गौर किया होगा कई हिंदी ब्लोगस में “मेरा ब्लोग सुरक्षित है” कि ताला लगी ईमेज लगी हुई है और आप उन ब्लोग से टेक्सट कॉपी नही कर पाते। आज मैं आपको बता रहा हूँ कि इस ताले को कितनी आसानी से खोल कर ब्लोग का टेक्सट कॉपी किया जा सकता है।

उस आसान से तरीके को बताने से पहले आपकी जानकारी के लिये बता दूँ, दरअसल इस तरह से कॉपी ना करने देने का कोड ज्यादातर जावास्क्रिप्ट का उपयोग करके लिखा होता है। जावास्क्रिप्ट क्लाइंट साइड यानि ब्राउजर पर ही रन होती है। अगर हम अपने ब्राउजर को बोल दें (यानि सेटिंग) कि जावास्क्रिप्ट रन नही करनी है (जावास्क्रिप्ट को डिसेबल) तो जावास्क्रिप्ट का ये क्या कोई भी कोड नही चलेगा। जब कोड ही रन नही होगा तो इस तरह का ताला लग ही नही पायेगा। अगर ईमेज कॉपी करने से रोकने के लिये भी जावास्क्रिप्ट का कोड ईस्तेमाल किया है तो उसे भी इसी तरह से तोड़ा जा सकता है।

अब आपको बताता हूँ कि विभिन्न ब्राउजरस में क्या सेटिंग बदलनी होगी जिससे इन ब्लोग से कॉपी करने का आप्शन फिर से ईनेबल हो जाय।

फायरफोक्सः इसमें Tools–>Options मेनु में जायें और Content आप्शन को सलेक्ट करके Enable JavaScript को Uncheck कर दें, उसके बाद ओके बटन दबायें और फिर मौजा ही मौजा, क्या आराम से कॉपी होता है।

इंटरनेट एक्सप्लोररः इसमें Tools–>Internet options मेनु में जायें फिर Security वाले टैब में क्लिक करें। उसके बाद Internet को सलेक्ट करके Custome Level पर क्लिक करें, एक नयी विंडो ओपन होगी। इस नयी विंडो में Scroll करके Scripting के आप्शन तक आ जायें, उसके बाद Active Scripting को डिसेबल कर दें, ओके बटन दबायें फिर से ओके करें और देखें IE में भी मौजा ही मौजा।

गुगल क्रोमः इसमें थोड़ा सा ट्रिकि है क्योंकि इस तरह का आप्शन नही है। गुगल क्रोम में जावास्क्रिप्ट डिसेबल करने के लिये आपको क्रोम को बजाय डायरेक्ट ओपन करने के विंडोज में Start–>Run पर क्लिक करके उसे नीचे दिये गये तरीके से ओपन करना होगा।

उदाहरण के लिये Windows XP में क्रोम की फाईल नीचे दिये गये फोल्डर में मिलेगी उसको सलेक्ट कर उसके आगे -disable-javascript लिख कर Enter दबा दें। क्रोम ब्राउजर ओपन होगा, उसमें वो वेब साईट टाईप करिये जिसमें कॉपी नही कर पा रहे थे, अब इसमें भी मौजा ही मौजा।

“C:\Documents and Settings\%username%\Local Settings\Application Data\Google\Chrome\Application\Chrome.exe” -disable-javascript

%username% की जगह पर आपके कंप्यूटर का यूजर आयेगा, जैसे मेरे कंप्यूटर पर ये कुछ ऐसे थाः

“C:\Documents and Settings\Tarun\Local Settings\Application Data\Google\Chrome\Application\chrome.exe” -disable-javascript

ये तरीके उन सभी साईट पर चलेंगे जहाँ जावास्क्रिप्ट की मदद से कॉपी की सुविधा डिसेबल की हुई है। हमने इस तरह के दो ब्लोगस को ऊपर बताये गये तीनों ब्राउजरस में टेस्ट करके देखा है। इसलिये बेस्ट डिफेंस इज नो डिफेंस मानकर चलिये और सुखी रहिये।

काम हो जाने के बाद वापस जावास्क्रिप्ट ईनेबल करना ना भूलें वरना ज्यादातर साईट में ज्यादातर चीजें नही चलेंगी, अरे वो ही फेंसी वेंसी टाईप।
इस आलेख का मकसद कॉपी के लिये उत्साहित करवाना नही है बल्कि किसी प्रोजेक्ट, समीक्षा, चर्चा आदि की तरह के लेख के लिये इस तरह की वेबसाईट से संदर्भ लायक सामग्री इकट्ठा कर सकना है। किसी भी साईट से कोई लेख या उसका हिस्सा कॉपी करने से पहले उस लेख के लेखक से अनुमति माँगना ना भूलें या मूल आलेख का लिंक देना ना भूलें।। कॉपीराइट और पर्सनल क्रियेटिविटी का उचित सम्मान करें।
Share and Enjoy:

ब्लॉगर टेम्पलेट बनाने का सॉफ्टवेयर

अपने ब्लॉग के लिए टेम्पलेट खुद ही बनाइये इस उपयोगी औजार से ।इस औजार के उपयोग से आप अपने ब्लॉग के लिए टेम्पलेट खुद ही बना पाएंगे २ और ३ कालम के ।

इसमें आप ब्लोगर, वर्डप्रेस, जूमला के टेम्पलेट तो बना ही पायेंगे साथ ही वेबपेज भी वो भी बिना किसी विशेष तकनीकी जानकारी (HTML आदि ) के ।

अगर आपको इसे चलाना ना भी आये तो Ideas टैब पर Suggest आप्शन पर क्लिक करके ही अपनी पसंद का टेम्पलेट बना सकते हैं ।
इस नए संस्करण Artisteer 2.4.0.25435 में साइड बार में भी मेनू बार बना सकते हैं ज्यादा तेज और ढेरों नए विकल्पों के साथ ।
पोर्टेबल संस्करण तो ना क्रैक करने की जरुरत और ना इन्स्टाल करने की ।

67 एमबी आकार का उपयोगी औजार ।

इसे डाउनलोड करने यहाँ क्लिक करें ।

जीमेल में अब आप सीधे हिंदी में लिख सकते हैं

ये पोस्ट में जीमेल में ही टाइप करके लिख रहा हूँ. जीमेल में ईमेल कम्पोज करने में आपको हिंदी का “अ” दिखाई देगा (बोल्ड के लैटर “B” के बाजू में), उसमे आप वो भाषा सलेक्ट कर सकते हैं, जिस भाषा मे टाइप करना है. उसके बाद रोमन में लिखते जाइए और स्पेस दबाते ही यानी जैसे जैसे आगे लिखते जाएंगे आपका रोमन में लिखा हिंदी में कनवर्ट होता जायेगा.

अगर आपको ईमेल कम्पोज करने में “अ” नहीं दिखाई देता तो सेत्तिंग्स में जाकर लैंगुएज के ठीक नीचे दिए आप्शन में (Enable Transliteration- enables typing in Indic language) चेक कीजये और डेफौल्ट लैंगुएज हिंदी सलेक्ट कर लें. उसके बाद आपको ईमेल कम्पोज करने में “अ” दिकाई देगा. बस अब मेल लिखिए हिंदी में बिना कोई झंझट के.

इंडिया वालों के लिए (जो इंडिया में हैं) शायद हो सकता है ये डेफौल्ट हिंदी सलेक्टड मिले, अगर ऐसा पहले से ही है तो कम से कम मुझे आज ही पता चला.

Tuesday, June 15, 2010

मोबाइल को ऑनलाइन रिचार्ज करने के 7 विकल्प(100वीं पोस्ट)




मोबाइल आज हमारे जीवन अभिन्न अंग बन चुका है , और इंटरनेट भी बन रहा है मोबाइल है तो उसको समय समय पर रिचार्ज भी कराना पडता है , वैसे आमतौर पर लोग सीधे दुकानदार से कूपन से रिचार्ज करते है पर जब जमाना ही इंटरनेट का है तो इसे भी ऑनलाइन क्यों नहीं किया जाये ? और ये कई और मायनों मे भी सुविधाजनक रहेगा ….

बस क्रेडिट कार्ड/डेबिट कार्ड निकाला, साईट खोली थोड़ी देर आपका मोबाइल फिर चार्ज ….किसी ऐसे समय मे जहाँ आपको रिचार्ज वाली दुकान ढूंढे नहीं मिल रही हो …और आपके पास मोबाइल इंटरनेट हो तो कितना सुविधादायक होगी ये सुविधा ….

चलो अब यहाँ बात करते है कि कौन कौन सी साईट ये सुविधा उपलब्ध कराती है , वैसे मोबाइल कंपनियों की ऑफसियल साईट पर भी ये सुविधा मौजूद होगी






ये साईट आपको रिचार्ज कोड एसएमएस से भेजेगी, जैसे ही उन्हें आपकी धनराशि मिलेगी ये साईट Airtel ,Aircel, Hutch (Vodafone), BSNL, BPL Mobile, Reliance, Spice, Idea, MTNL, Tata Sky, World Phone, ITZ Cash Card, Reliance PCO, Dish TV, Tata Indicom for (ALL INDIA), Fastvoipcall, Loop Mobile, MTNL Garuda, HFCL Connect, Virgin Mobile and Sun Direct आदि प्रोडक्ट के लिए सुविधा मुहैया कराती है आप यहाँ क्रेडिट कार्ड,डेबिट कार्ड,ऑनलाइन बेंक ट्रांसफर,और इटज़् कैश पेमेंट,पेमट के माध्यम से भुगतान कर सकते है






इस साईट पर भी लगभग पहली वाली साईट के बराबर प्रोडक्ट्स को रिचार्ज कर



सकते हो, हाँ यहाँ पेमेंट भुगतान करने के माध्यम थोड़े बढ़ जाते है



साथ यहाँ कुछ आकर्षक ऑफर आपको मिल जायेंगे






यहाँ प्रोडक्ट की लिस्ट थोड़ी बढ़ जाती है, साथ ये यहाँ भी आकर्षक ऑफर मौजूद है हाँ पेमेंट करने के विकल्प यहाँ ज्यादा है एक सुविधा मुझे यहाँ अच्छी लगी आप किसी भविष्य की तारीख को रिचार्ज करने के लिए पहले से ही शिड्यूल (अनुसूचित) कर सकते हैं एसएमएस से रिचार्ज करने का भी विकल्प है



यहाँ और तो सब सामान है पर हम जैसे ब्लोगर भाइयों के लिए कुछ पैसे कमाने का विकल्प मौजूद है कैसे ? रिसेलर बनके ….पहले यहाँ रजिस्टर होईये फिर यहाँ आपको कोड मिल जायेगा जो आप अपने ब्लॉग पर लगा देंगे, पर जो आपके माध्यम से वहां से रिचार्ज करेगा, आपका कमीशन पक्का …

Thursday, May 27, 2010

VERY NICE SONGS

Thursday, April 29, 2010

Savita Bhabhi

Saturday, April 3, 2010

क्योंकिं सिर्फ एंटी वायरस ही काफी नहीं.....





आपके कंप्यूटर को सिर्फ वायरस से ही खतरा नहीं है Spyware और Malware भी नुकसानदेह होते हैं आपके कंप्यूटर के लिए ।ये आपके कंप्यूटर पर एंटी वायरस प्रोग्राम को चलने से रोक सकते हैं,आपके मुख्य फोल्डर कि जगह पर .exe के रूप में प्रतिरूप फोल्डर बनाकर आपके फोल्डर तक आपकी पहुँच रोक सकते हैं ।आपके होम पेज को बदल सकते हैं, और आपके पेन ड्राइव से अन्य कंप्यूटर में भी फैलते है । ऐसी और इसके जैसी अन्य समस्याओ से निपटने में आपके मुफ्त के एंटी वायरस सक्षम नहीं होते, अब एक मुफ्त टूल जो आपके कंप्यूटर से सभी Spyware और Malware को हटा देगा । एक जरुरी औजार आपके कंप्यूटर के लिए ।सिर्फ ७ एमबी आकार में ।


Wednesday, March 24, 2010

FREE GPRS: Airtel Mobile Hack

A little hack found on the forums on about how to access the net from a pc using a mobile with Airtel prepaid card. Enjoy!Raw Materials: PC/Laptop and necessary connectivity tools ,ie.,Serial/USB cable OR Infrared Device OR Bluetooth dongle to connect the mobile to the computer.
1) Activate Airtel Live! ( It’s FREE so no probs)
2)Create TWO Airtel GPRS data accounts (yep TWO) and select theFIRST as the active profile.
3) Connect your mobile to the PC (or Laptop) and install the driver foryour mobile’s modem.
4) Create a new dial-up connection using the NEW CONNECTIONWIZARD as follows
Connecting Device : Your mobile’s modemISP Name : Airtel (or anything you like)Phone Number : *99***2#Username and Password : blank
5) Configure your browser and download manager to use the proxy100.1.200.99 and port 8080.( My advice is to use Opera since youcan browse both wap and regular websites)
6) Connect to the dial-up account. You will be connected at 115.2kbps (but remember, that is a bad joke).
7) Pick up your mobile and try to access any site. You will get “AccessDenied…”(except for Airtel Live!). IT DOES NOT MATTER.Keep the mobile down.
8 ) On the PC ( or Laptop) open your browser, enter any address ,press ENTER and…….WAIT
9) After a few seconds the page will start to load and you have theWHOLE internet at your disposal.
10) Thank the one who gave you this hack!
Tested and working, leave your comments so that I can know if it works or not.

Wednesday, March 17, 2010

TRACE MOBILE MUMBER

Recently I came accross a website where can easily trace a Mobile number.
like when we enter the 10 digit mobile number,
then we get the following details
likeMobile Service provider
Location
City along with area.
The site link is indiatrace.com
addational
Features of this site is
Trace Mobile Number
Trace Vehical Number
Trace Pin CodeTrace
IP AddressWHOIS Trace

टेम्प्लेट डिजाइनर से ब्लागर टेम्प्लेट बनाना हुआ आसान



जी हां गूगल ने अभी हाल ही में ब्लागर ड्राफ़्ट में एक और नई सुविधा जोड़ी है: टेम्प्लेट डिजाइनर. इसकी मदत से अब गैर प्रोग्रामर/गैर डिजाइनर लोग भी सुंदर टेम्प्लेट बना पाएंगे. ब्लागर ड्राफ़्ट खोलने के लिए आपको बस इतना करना है कि http://draft.blogger.com/ पर लाग इन करना है. इसके

लेआउट टैब में आपको “टेम्प्लेट डिजाइनर” नाम से एक विकल्प मिलेगा. इसे क्लिक करें.


ब्लागर टेम्प्लेट डिजाइनर आपको सर्वप्रथम ब्लाग की टेम्प्लेट का प्रकार चुनने को कहता है. आप चार प्रकारों में से कोई भी एक चुन सकते हैं. बढ़िया बात ये कि परिवर्तनों को आप उसी वक्त देख भी सकते हैं.



Friday, March 12, 2010

ईमेल संकलन : पढ़े yahoo, gmail, hotmail ईमेल एक ही जगह पर

आप सभी के पास एक से अधिक ई मेल प्रयोक्तानाम (email id) तो ज़रूर होगी। कोई आपने स्कूल कॉलेज के दिनों मे बनाई होगी और कोई ऑफिस के इस्तेमाल के लिए तो कोई मित्रों के लिए। अब प्रश्न उठता है कि उसे आप कब खोलते है और पढ़तें है। कई ई मेल तो आपने काफ़ी दिनों से खोली ही नही होगी या हो सकता है आप अपने पुराने ईमेल को भूल भी गए हों। यदि सारे ईमेल ईद आपको एक ही स्थान पर मिल जाए तो कैसा रहेगा? तब आपको अपनी अलग अलग ईमेल आई डी को नियमित लोग इन नही करना पड़ेगा और आपको अपनी सारी ईमेल एक ही जगह पर पढने को मिल जायेंगी। ये काम आसान हो जाता है ईमेल संकलनकर्ता (email aggregator) से। कई वेबसाइट है जो आपको आपकी विभिन्न ईमेल आई डी को एक जगह पर लाने का काम करतें है वो भी मुफ्त में। मान लीजिये आपकी ५-६ ईमेल आई डी है तो ऑनलाइन ईमेल संकलनकर्ता की वेबसाइट पर रजिस्टर हो जाईये और अपनी याहू, जीमेल, आदि सभी मेल को एक ही ईमेल बक्से मै प्राप्त कर और पढ़ सकते है।


यदि आपके पास ढेर सारी ईमेल आई डी है और आप उसे नियमित चेक नही कर पाते है तो निम्न किसी वेबसाइट मै रजिस्टर होकर अपनी अलग अलग सारी ईमेल को नियमित पढ़ सकते है।


Zenbe.com यह वेबसाइट बिल्कुल मुफ्त मै आपको सारी ईमेल को एक्सेस करने की सुविधा देती है, जैसे जीमेल, ऐओएल, याहू आदि यही नही इसके ज़रिये आप अन्य कई सुवधाओं का लाभ भी उठा सकतें है जैसे कैलेंडर, शुरूआती प्रष्ट, फाइलों की सूची, फेसबुक अपडेट इत्यादि।











Orgoo इस वेबसाइट मेरजिस्टर होकर आप ईमेल के अलावा sms को भी संकलित कर सकते है।


Fuser इस ईमेल संकलनकर्ता वेबसाइट मे आप अपने आउटलुक, जीमेल, याहू, नेट्स्केप के ईमेल के अलावा आप अपने facebook एवं myspace के संदेशो को एक ही जगह पर पढ़ सकते है और उनका उत्तर भी दे सकते है
















TopicR इस वेबसाइट के ज़रिये आप अपने गाने, विडियो, फाइल्स आदि को अपलोड कर सकते है और उन्हें अपने मित्रों को लिंक भेज कर ऑनलाइन देखने के लिए कह सकतें है। उसके लिए आपके मित्र को फाइल डाउनलोड नही करना पड़ेगा। आप अपने ईमेल संदेश के साथ मे संगीत और slideshow भी भेज सकते है।















इसी तरह की अन्य अच्छी साईट जो ईमेल संकलन की सुविधा देती है वे है - Jubii, Goowy,

तो अब देर किस बात की, अपने सभी ईमेल पते को एक जगह इकठ्ठा कीजिये और अपने सारे संदेशों को बिना झंझट के एक ही जगह पर पायें। फ़िर मिलता हूँ अगले पोस्ट मे , नई जानकारी के साथ ....

Search This Blog

Feedjit

JAI MATA DI JAI HANUMAN JI

LinkWithin

Related Posts with Thumbnails

Followers